पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Drains Are Running Through The Garbage Dump Of Houses

घरों के कचरा डालने से नालियां हो रहीं चौक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर की खुली पड़ी नालियों से परेशानी हो रही है। इन नालियों में लोग कचरा डाल देते हैं। सब्जी मंडी के पास की नाली में तो यहां सारा कचरा इस नाली में डाल दिया जाता है।

इससे यह लंबे समय से चोक पड़ी है। इससे एक तरफ जहां पानी की निकासी नहीं हो पा रही है वहीं बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। शहर में इस तरह की कई नालियां हैं जिनसे परेशानी हो रही है। नगर की नालियों की समस्या काफी पुरानी है। हालत यह है कि इन नालियों की सफाई तक नहीं हो सकी है। इन नालियों में लोग इसलिए कचरा डालते हैं क्योंकि ये खुली पड़ी हैं।

शहर की नालियों पर किए अतिक्रमण को कुछ साल पहले सख्ती से हटा दिया गया था। उस समय इस अतिक्रमण के हट जाने से नालियां टूट गई थीं। इसके बाद इन नालियों को दोबारा बनाया गया था। इसके बाद भी कई जगह इन नालियों पर फिर से अतिक्रमण हो गया तो कई जगह कचरे से नालियां पट गईं।

सब्जी मंडी की नाली चोक सब्जी मंडी क्षेत्र की नाली की खराब : यहां पर लोग नाली के खुला होने से उसमें कचरा डाल देते हैं। इसी तरह यह कचरा सड़ने लगता है तो आसपास के रहवासियों को दिक्कतें होती हैं। दूसरी समस्या यह है कि सब्जी मंडी से जो कचरा निकलता है उसमें काफी कुछ इस नाली में ही चला जाता है। इससे यह नाली पूरी कचरे से भर जाती है। ऐसा नहीं है कि इसकी सफाई नहीं होती लेकिन बार-बार कचरा डालने से दिक्कतें हो रही हैं।

गंज में भी यही हालात : गंज क्षेत्र की कई नालियों की हालत खराब हो गई है। लंबे समय से सफाई नहीं होने से भी कई नालियां चोक पड़ी हैं। अब इनमें गंदा पानी भरा हुआ है जिससे बीमारियां फैल रही हैं। इसे रोकने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जाते हैं। हालांकि नगर पालिका का अमला सफाई तो करता है लेकिन यह उस तरह से नहीं हो पाती है। इसलिए लोग परेशान होते हैं। कई नालियां हो गईं समतल शहर में कई नालियां ऐसी हैं जो समतल हो चुकी हैं। इन नालियों की देखरेख नहीं होने से इनमें कहीं पर कचरा डाल दिया गया तो कहीं मिट्‌टी। अब ये नालियां दिखाई ही नहीं देती हैं। ऐसे में गंदा पानी कई बार सड़कों पर या फिर घरों के आसपास से बहकर निकलता है। नगरपालिका ने इन नालियों को बनवाने की जहमत नहीं उठाई। इसी तरह सफाई अमला कम होने के कारण नालियों की नियमित सफाई नहीं हो पाती है।

इस संबंधमें नगर पालिका सीएमओ संदीप श्रीवास्तव का कहना है कि नालियों की सफाई अमला नियमित करता है। कई जगह हमने नई नालियां बनवाई हैं। यदि कहीं पर नालियां चोक पड़ी हैं तो इन्हें चेक कराया जाएगा।

नपा का अमला भी नहीं करता निगरानी, सड़कों पर भरता है गंदा पानी

खबरें और भी हैं...