- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Due To Lack Of Women Doctors Patients Are Facing Problems Carelessness Even In Cleaning
महिला डॉक्टर की कमी के चलते मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी, सफाई में भी बरत रहे लापरवाही
स्तनपान के लिए बनाया आंचल कक्ष भी बेपर्दा
नगर का सिविल अस्पताल लंबे समय से डॉक्टरों की कमी झेल रहा है। इसके अलावा मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। साथ ही डॉक्टर व स्टाफ का रवैया भी मरीजों के साथ ठीक नहीं है। वहीं बच्चों के स्तनपान के लिए आंचल कक्ष से भी पर्दा नहीं है जिससे महिलाएं असहज महसूस कर रही हैं।
सिविल अस्पताल में जिम्मेदारों तथा जनप्रतिनिधियों के अनदेखी के चलते अव्यवस्था बन रही है। यहां पर महिला डॉक्टरों की भी कमी बनी हुई है। ड्यूटी पर कर्मचारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जो मौजूदा महिला डॉक्टर भी महिला मरीजों से सही तरह से बर्ताव नहीं करती हैं। उनकी परेशानी जब और बड़ जाती है जब रात के समय नर्स के भरोसे ही उनको रहना पड़ता है।
प्रवेश गेट पर ही लगता जाम: सिविल अस्पताल गेट पर ही हमेशा वाहन खड़े रहते हैं। जबकि यहां पर ठेका प्रथा लागू है। यही वजह है कि पांच रुपए बचाने के चक्कर में वाहनों को गेट पर खड़ा कर दिया जाता है।
आंचल-कक्ष का पर्दा गायब: अस्पताल में महिलाओं के लिए आंचल कक्ष बनाया गया है। यहां पर पर्दा लगा हुआ था, लेकिन अब पर्दा काफी दिनों से गायब है।
टॉयलेटों में स्वच्छता की कमी: सिविल अस्पताल में ठेकेदार ने सफाई कर्मियों की कटौती कर रखी है। जिससे सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इस कारण टॉयलेट्स में गंदगी बनी रहती है। वहीं सूखा कचरा, गीला कचरा अलग-अलग डालने का बोर्ड लगा है, लेकिन डस्टबीन केवल एक ही रखा है।
इस संबंध में बीएमओ डॉ. प्रवीर गुप्ता का कहना है कि सिविल अस्पताल में प्रतिदिन निरीक्षण किया जाता है तथा व्यवस्थाओं को ठीक कराया जा रहा है। यदि आंचल कक्ष में पर्दा नहीं है उसे लगाया जाएगा।
अस्पताल में आंचल कक्ष से पर्दा गायब हो चुका है।