- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Due To The Negligence Of Gram Panchayat The Haat Market Is In A Bad Shape
ग्राम पंचायत की लापरवाही से हाट बाजार हो रहा है बदहाल
कालापीपल| खरदोनकलां गांव में ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते लाखों की लागत से बना हाट बाजार बदहाल हो रहा है। हाट बाजार में बने ओटलों के के पत्थर उखड़ने लगे हैं। सभी शेड में बने ओटलों की यही हालत हो रही है। कई पत्थर गायब हो चुके हैं। वहीं हाट बाजार में सफाई व्यवस्था का नाम नहीं है। जगह-जगह कचरे का ढेर लगे हैं। हाट बाजार में शेड के साइड में बनाएगा सीसी रोड भी उखड़ चुका है। यहां पर शौचालय व वॉशरूम आज तक नहीं बन पाए हैं। सचिन गोस्वामी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यहां पंचायत द्वारा रोजाना दुकानदारों से 10 रुपए सफाई शुल्क लिया जाता है, लेकिन हाट बाजार तो क्या पूरे ग्राम में सफाई नहीं की जाती। ग्रामीणों ने मांग की है कि शीघ्र ही हाट बाजार की व्यवस्था सुधारी जाए और गांव में नियमित सफाई करवाई जाए।