- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Elders Who Visited Bhajan And Fag Songs In Old Age Home Also Vowed To Get Rid Of Addiction
वृद्धाश्रम में भजन और फाग गीतों पर झूमे बुजुर्ग, नशा मुक्ति का संकल्प भी लिया
शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र और वृद्धाश्रम में होली दहन और फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक दर्जन से अधिक वृद्धों ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली खेली। वृद्धाश्रम के परिसर में होली मिलन और फागोत्सव मनाया गया। वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों ने गुलाल व फूलों से होली खेली। फाग व भजन सुनकर बुजुर्ग अपने आप को नहीं रोक पाए और खुशी से नाच उठे। दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में बुजुर्ग इतने झूमे कि अपनों से बिछडऩे का गम ही भूल गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संकल्प मुक्ति केन्द्र के प्रबंधक राकेश शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी होली दहन और फाग महोत्सव का आयोजन संकल्प वृद्धाश्रम और नशा मुक्ति केन्द्र में आयोजित किया गया। इस मौके पर यहां पर मौजूद वृद्धों ने होली का दहन के साथ नशे से मुक्ति का संकल्प भी लिया।
सोमवार को नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक राहुल सिंह के नेतृत्व में केन्द्र में होली का दहन किया गया।
युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली पर्व पर सिगरेट, तम्बाकू व पाउच की होली जलाई गई और यहां पर मौजूद क्षेत्रवासियों को नशा से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान आनंद व्यास, नटवर कुशवाहा, अमित जैन, गायत्री विश्वकर्मा, ममता शर्मा, श्रवण सिंह संधू आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी
शामिल थे।
नशा मुक्ति केंद्र पर फोगोत्सव का आयोजन किया गया।