हादसे होने के बाद भी नहीं लग रही रफ्तार पर लगाम
आष्टा| नगर में तेज रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही है। इससे सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों के साथ हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके बाद भी दो व चार पहिया वाहनों के चालक वाहनों को तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए लेकर जा रहे हैं। जबकि इस कारण से कई बार दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं जिसमें कई लोग घायल हो चुके हैं। भोपाल-इंदौर हाईवे पर भी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण बीते दो महीने के अंदर दर्जनों हादसे हो चुके हैं जिसमें कई लोग घायल हो चुके हैं तो कुछ की मौत हो चुकी है।