- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Face The Challenges Success Will Kiss Your Feet Lalita Saini
चुनौतियों का सामना करें सफलता आपके कदम चूमेगी: ललिता सैनी
एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का अायोजन
जिला फुटबॉल संघ द्वारा एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह मैच चर्च मैदान पर खेला गया। इसमें महिला टीम का मुकाबला सीहोर चिल्ड्रन के साथ था। इस मैच में महिला टीम एक गोल से विजयी रही। जिसे ज्योति गौर ने किया।
इस अवसर पर ललिता सैनी ने कहा कि आप अपना भविष्य खेल से बना सकते हैं। आप में लग्न एवं संघर्ष करने की क्षमता होना चाहिए आप हर कड़ी चुनौती का सामना करें और सफलता प्राप्त करें। मैंने भी संघर्ष किया और मैं आज मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ की कोच हूं।
जिला खेल एवं कल्याण विभाग की अधिकारी डॉ. पूर्णिमा जोशी ने महिला खिलाड़ियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम हर संभव प्रयास करेंगे कि खिलाड़ियों के लिए जो भी सुविधाएं हों वह मिल सकें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी उपस्थित थीं। मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ के संरक्षक रमेश सक्सेना ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।