पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Fag Festival To Be Celebrated With Five Quintals Of Flowers Bhajan Sandhya Will Also Be Held

पांच क्विंटल फूलों के साथ मनाया जाएगा फाग महोत्सव, भजन संध्या भी होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को एक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या का आयोजन

श्री श्याम सरकार सेवा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को शाम सात बजे से शहर के बड़ा बाजार में एक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें खाटू श्याम की महिमा व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक सचिन चेतन गुप्ता और भजन गायिका कृपा पटेल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस बीच फूलों से होली खेली जाएगी। इस भव्य फाग महोत्सव में पांच क्विंटल से अधिक फूलों की वर्षा की जाएगी।

इस संबंध में आयोजन समिति के पवन गुप्ता ने बताया कि बाबा का मनमोहक श्रंगार, 56 भोग, अलौकिक ज्योति के दर्शन, फूलों और इत्रों की वर्षा की जाएगी। साथ ही भजन गायक सचिन गुप्ता बाबा श्याम की महिमा की कथा का वर्णन भी करेंगे। आयोजन में महिलाओं के बैठने की अलग से व्यवस्था की जाएगी। भजन संध्या के उपरांत महा प्रसादी का वितरण किया जाएगा। श्री श्याम सरकार सेवा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार काे बड़ा बाजार में एक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या में शामिल हाेने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...