पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News Farmers Should Not Set Fire To The Harvest After Harvesting

फसल कटाई के बाद किसान नरवाई में आग नहीं लगाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आष्टा| इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में फसल की कटाई अंतिम दौर में चल रही है जो किसान कटाई से निपट गए हैं वह नरवाई में आग लगा देते हैं। इससे दूसरे किसानों को खतरा बना रहता है जिससे खेत की नरवाई में आग लगने के साथ ही दूसरे किसानों की सामग्री को जलने का खतरा बना रहता है।

इसे देखते हुए कृषि विभाग के एसएडीओ बहादुर सिंह मेवाड़ा ने बताया कि किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए जागरूक किया जाता है, लेकिन यह कार्य बंद नहीं हो रहा है। जबकि नरवाई जलाने पर कलेक्टर ने सख्ती से प्रतिबंध भी लगा दिया है। क्षेत्र में किसानों की फसल खेतों में ही खड़ी हुई है। इसके अलावा आनंदीपुरा, जगन्नाथपुरा, शोभाखेड़ी में भी इस समय फसल कटने की स्थिति में है। जबकि नरवाई जलाने से खेतों की उर्वरा शक्ति को नुकसान होता है। इस संबंध में कृषि विभाग एसएडीओ श्री मेवाड़ा का कहना है कि नरवाई जलाने से जमीन को नुकसान पहुंचता है।
खबरें और भी हैं...