किसान संघ की जिला बैठक 15 को खाटसूर में
परीक्षा केंद्रों पर जारी है प्रशासन की सख्ती
आष्टा| पिछले दिनों खामखेड़ा जत्रा में फर्जी परीक्षार्थी के पकड़ाने के बाद से ही प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में बने परीक्षा केंद्रों पर सख्ती लगातार बरती जा रही है।
इसमें एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात कर रखा है। जो कक्ष में खड़े होकर अपनी निगरानी में परीक्षा करा रहे हैं। इससे परीक्षार्थियों में भयमुक्त वातावरण भी देखने को मिल रहा है। इस समय हाई स्कूल तथा हायर सेकंडरी स्कूलों की परीक्षा चल रही है। उनमें पारदर्शिता लाने के लिए इस बार भी कलेक्टर अजय गुप्ता ने सख्त रूख अपनाते हुए अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई है। यही कारण है कि पिछले दिनों परीक्षा केंद्र खामखेड़ा जत्रा में एक कॉलेज के युवक को परीक्षा देते हुए पकड़ा था। वहीं एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार भी परीक्षा समय तक संवेदनशील केंद्रों पर मानिटरिंग कर रहे हैं।
शुजालपुर| भारतीय किसान संघ अपने संगठन की योजनाओं को लेकर जिला बैठक का आयोजन 10 मार्च को खाटसूर गांव में आयोजित किया जाना था, लेकिन होली के कारण यह बैठक स्थगित कर दी गई थी। अब यह बैठक 15 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें जिले भर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन की आगमी कार्ययोजना तथा संगठन गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।