पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Fear Of Corona At Thakurani And Goat Phag Festival Fountain Sprayed Medicine In Pandal Distributed 2 Thousand Masks

ठकुरानी और गोट फाग महोत्सव में कोरोना का डर; पंडाल में फाउंटेन से किया दवा का छिड़काव, 2 हजार मास्क बांटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विठलेश सेवा समिति का आयोजन, राजस्थान से भी आए श्रद्धालु, फूलों की होली का महत्व बताया

यशराज गार्डन में रविवार को हुए ठाकुर ठकुरानी और गोट फाग महोत्सव में कोरोना को लेकर जागरुकता दिखाई दी। यहां पर फाग महोत्सव का आनंद लेने आए हजारों श्रद्धालुओं के लिए पंडाल में जहां फाउंटेन से दवा का छिड़काव हो रहा था तो वहीं दूसरी तरफ दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं को मास्क बांटे गए। साथ ही बताया गया कि फूलों से होली खेलने का क्या महत्व है।

शहर के रेलवे स्टेशन स्थित यशराज गार्डन में विठलेश सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित ठाकुर ठकुरानी और गोट फाग महोत्सव के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने यहां पर मौजूद श्रद्धालुओं को फूलों की होली और फाग महोत्सव का महत्व बताया। श्री मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर पूरे पंडाल में फाउंटेन के जरिए दवा का छिड़काव किया गया। पंडाल में डाली पाइप लाइन को टंकी से जोड़ा गया था, जहां डॉक्टरों द्वारा बताई दवा का उपयोग किया गया। इसी तरह 2000 लोगों को मास्क भी बांटे गए।

6 क्विंटल फूलों से बना ब्रजमय माहौल... होली के गीतों पर हुआ मयूर नृत्य, लड्‌डूमार होली भी खेली गई

नैनीताल से आए थे कलाकार

फूलों की होली में नृत्य-संगीत की विविधता ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा लठ्‌ठमार होली से माहौल ब्रज मय हो गया। श इस मौके पर उत्तराखंड नैनीताल से आए एक दर्जन से अधिक कलाकारों ने श्रद्धालुओं के साथ लठ्‌ठमार, फूलों की होली खेली। मयूर नृत्य, दीप नृत्य के अलावा लड्डू मार होली का आनंद उठाया।

1250 ठाकुर ठकुरानी हुए शामिल

विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी करीब 1250 से अधिक श्रद्धालु ठाकुर ठकुरानी के साथ शामिल हुए। ये प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान से आए थे। गोट फाग महोत्सव के दौरान विशेष पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे और आस्था और उत्साह के साथ भगवान के साथ फाग महोत्सव मनाया।

महंगे दामों में मिल रहे मास्क

कोरोना वायरस को लेकर इस समय बाजार में महंगे दामों में मास्क मिल रहे हैं। अभी तक एक मास्क जो 3 से 5 रुपए प्रति नग मिला करता था उसकी कीमत इस समय बढ़कर 15 रुपए हो गई है। बड़ी बात तो यह है कि 15 रुपए चुकाने के बाद भी मास्क नहीं मिल पा रहे हैं। इनकी कमी देखी जा रही है। इधर आज इस आयोजन में श्रद्धालुओं को 2000 से अधिक मास्क बांटे गए। सभी को कोरोना वायरस से बचाव की सलाह दी गई।

खबरें और भी हैं...