- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Fire On Trenching Ground Again Sparks Threaten Crops Standing In Nearby Fields
ट्रेंचिंग ग्राउंड पर फिर लगी आग, चिंगारी से अासपास के खेतों में खड़ी फसलों पर खतरा
ट्रेंचिंग ग्राउंड में फिर से आग लगा दी गई है। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। कचरे के ढेर में लगी आग के कारण पॉलीथिन सहित अन्य सामग्री के जहरीले धुएं के कारण क्षेत्रवासियों को काफी समस्या हो रही है। इधर आसपास किसानों के खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है। हवा के साथ आग की चिंगारी खेतों में पहुंच सकती है। इससे बड़ा हादसा हो सकता और फसलों को भी नुकसान हो सकता है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इंदौर-भोपाल बायपास से सटा ट्रेंचिंग ग्राउंड पर शहर से करीब 38 टन कचरा पहुंचाया जाता है। जबकि शहर में करीब 40 से 45 टन रोज कचरा निकलता है। कचरे के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर ढेर लगा दिए जाने के बाद इसमें आग लगा दी जाती है। ये आग कोन लगा रहा है। इसकी जानकारी जिम्मेदार अभी तक पता नहीं लगा सके हैं। आग सुलगने के कारण इसके जहरीले धुएं से पर्यावरण पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। इस जहरीले प्रदुषण से मुक्ति पाने के लिए नगर पालिका में स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की है, लेकिन इसका समाधान अभी तक नहीं हो सका है।
आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल
करीब 25 एकड़ रकबे में फैले ट्रेंचिंग ग्राउंड के आसपास किसानों के खेत हैं। इस समय किसानों के खेतों में गेहूं फसल पककर तैयार खड़ी है। इधर मौसम में हुए बदलाव के कारण हवाओं की गति में भी परिवर्तन हुआ है। ऐसे में ग्राउंड पर लगे कचरे के ढेर पर लगी आग से हवा के साथ चिंगारी उड़कर खेतों में पहुंचने का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है।
कई सालों से बनी समस्या स्थाई समाधान नहीं
ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पिछले कई सालों से कचरे के ढेर में लग लगाने के कारण धुएं की समस्या बनी हुई है। इसके समाधान के लिए अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। इससे क्षेत्रवासियों में कई बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदारों को ध्यान नहीं है।
कचरे से पॉलीथिन खेतों में पहुंचना शुरू
शहर का कचरा ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचाया जाता है। इसको तुरंत डंप करने का काम नहीं किया जाता है। ऐसे में जब तेज हवाएं चलती है तो पॉलीथिन उड़कर इंदौर-भोपाल हाइवे और आसपास के किसानों के खेतों में पहुंचती है। इससे किसानों को फसलों की कटाई करने में भी काफी परेशानी होती है। इससे कई बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।
4 हजार की आबादी होती है धुएं से प्रभावित
ट्रेंचिंग ग्राउंड के जहरीले धुएं से इंद्रा नगर कॉलोनी, देवनगर कॉलोनी सहित आसपास की करीब 4 हजार की आबादी इस जहरीले धुएं से परेशान हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन इसका समाधान नपा अभी तक नहीं कर सकती है। इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद धर्मेंद्र भिलाला का कहना है कि पिछले तीन साल से नपा, कलेक्टोरेट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन आश्वासन के बाद कोई समाधान नहीं मिल सका।
ट्रेंचिंग ग्राउंड पर आए दिन लग रही आग, समाधान नहीं तलाश पा रही नपा
बुझाते हैं आग,ट्रेंचिंग ग्राउंड की निगरानी बढ़ाएंगे
-दीपक देवगड़े, स्वच्छता प्रभारी नपा
ट्रेंचिंग ग्राउंड पर फिर लगी आग, चिंगारी से आसपास के खेतों में खड़ी फसलों पर आगजनी का खतरा।