- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News First Emptied The Pond By Stealing Water Now Started Farming
पहले पानी चोरी कर तालाब खाली किए, अब करने लगे खेती
शहर के लिए रिजर्व पानी का किया जाता है दोहन: तालाबों के किनारे खेती की जा रही है। जब इन तालाबों के पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाए तो फिर गलत है। लगातार जमोनिया और भगवानपुरा तालाबों के पानी की चोरी की गई। तालाबों के इस पानी को सीहोर शहर के लिए सप्लाई किया जाता है। चोरी से समय से पहले ही तालाब खाली होने लगे।
सालाें से कर रहे खेती: पानी कम होते ही जमोनिया और भगवानपुरा तालाब के किनारे लोग खेती करने लगते हैं , एेसा कई सालों से चल रहा है।
इस तरह तालाबों केे किनारे की जमीन पर खेती की जा रही है।
सीहोर| इस बार अच्छी बारिश हुई तो जिलेभर के तालाब लबालब भर गए थे। कई तालाब ऐसे भी हैं जहां से कई शहरों के लिए पेयजल के लिए पानी को रिजर्व किया जाता है। ऐसे तालाबों पर पहले तो सिंचाई के लिए पानी का दोहन किया गया और अब जैसे ही इनका पानी कम होने लगा तो यहां पर खेती की जाने लगी है। सीहोर शहर की बात करें तो यहां के लिए दो तालाबों से पानी रिजर्व किया गया है जिनमें एक भगवानपुरा तालाब तो वहीं दूसरा जमोनिया तालाब हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन दोनों तालाबों से इस बार भी पानी चोरी हुआ।