पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्ट्रीट लाइट से जगमगाया फोरलेन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

80 लाख की लागत से लगाई गई है स्ट्रीट लाइट

नगर के बीचोंबीच से निकला 8 किमी लंबा फोरलेन जगमगाने लगा है। इसका काम अभी कुछ बाकी है लेकिन स्ट्रीट लाइट का काम पूरा हो गया था। हाउसिंग बोर्ड से चौपाल सागर तक का 8 किमी लंबे पुराने हाईवे पर फोरलेन बनाया गया है। इसका काम पूरा हो चुका है। जो कुछ बचा है वह फोरलेन से जुड़ने वाले क्षेत्रों के एप्रोच रोड बनाए जा रहे हैं। इसी तरह चार महीने से स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा था जो पिछले दिनों पूरा हो गया। अब यह फोरलेन भी जगमगा उठा है।

अाठ किमी लंबे फोरलेन पर स्ट्रीट लाइट चालू हो गई है।

रात के समय नहीं होगी परेशानी: अब लोगों को शहर के बीचोंबीच से निकले इस फोरलेन पर रात के समय आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। अभी जब से फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा था तो काफी सारे खंभे हटा दिए गए थे। इस कारण से सभी जगह स्ट्रीट लाइट नहीं जलती थी। अब इस लाइट के जलने से पूरा शहर सुंदर दिखाई देने लगा है।
खबरें और भी हैं...