पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News Formation Kailash Kushwaha Becomes The Society President In The New Executive Of Kushwaha Society

गठन... कुशवाह समाज की नवीन कार्यकारिणी में कैलाश कुशवाह बने समाज अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आष्टा|होली तीज मिलन समारोह का लवकु श धर्मशाला में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार कुशवाह ने की। जिसमें नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

इस अवसर पर कुशवाह समाज के पटेल मनोज कुशवाह ने विगत वर्ष का लेखा-जोखा व आय-व्यय प्रस्तुत किया। श्री पटेल ने निवेदन किया की मेरे तीन वर्षों का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। समाज अपना नवीनतम पटेल बना सकती है। कैलाश कुशवाह को समाज अध्यक्ष चुना गया। जिसमें सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। पूर्व पटेल माखन कुशवाह, चुन्नीलल कुशवाह, राजकुमार कुशवाह, धन्नालाल, घनश्याम, उमराव सिंह, गंभीरमल, दुलीचंद, नारायण सिंह, भगवत सिंह, संतोष, कैलाश, संजू पहलवान, बलराम, लखन आदि को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इसी तरह महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला दुलीचंद कुशवाह, वरिष्ठ महिला अमरी बाई कुशवाह, पूर्व पटलन गिरजा कुशवाह, पटलन वर्षा कुशवाह, कमला बाई, सुशीला बाई, किरण कुशवाह, बबली कुशवाह, सरिता कुशवाह, रूपाली कुशवाह, पार्वती कुशवाह, मीरा कुशवाह, माया कुशवाह को शामिल किया गया। बलराम कुशवाह ने उपस्थित सभी समाज के वरिष्ठ जनों का
आभार माना।
खबरें और भी हैं...