पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Formation Of Child Protection Club In Pg College Will Run Awareness Campaign

पीजी कॉलेज में बाल संरक्षण क्लब का गठन, जागरूकता अभियान चलाएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्लब में 10 सदस्यों को शामिल किया गया है।

शासकीय चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में बाल संरक्षण क्लब का गठन हुआ। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र बरबड़े, रुखसाना अंजुम के मार्गदर्शन में क्लब का गठन किया गया। चाइल्ड प्रोटेक्शन क्लब में 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। इस क्लब के अध्यक्ष स्वयं सेवक भारत मीना को नियुक्त किया गया है। सीपी क्लब के माध्यम से स्वयं सेवक समाज में बच्चों पर हो रहे शोषण, अत्याचार को रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाएंगे। साथ ही बच्चों के साथ हो रहे भेद-भाव को दूर करने बाल संरक्षण क्लब समाज फैली कुरीतियों को मिटाने अभियान चलाए जाएंगे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आशा गुप्ता, बाल संरक्षण क्लब में वरिष्ठ स्वयं सेवक विनोद भिलाला, शिवानी शर्मा, इरशाद, शीतल दांगी, किरण, दीपिका, कोमल आिद थे।

खबरें और भी हैं...