- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Formation Of Club Children Will Be Protected In Government College
क्लब का गठन... शासकीय कॉलेज में शोषण के शिकार बच्चों का होगा संरक्षण
आष्टा| शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक कॉलेज में बाल संरक्षण क्लब का गठन किया गया। जिसमें शोषण के शिकार बच्चों का संरक्षण होगा। शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में बाल संरक्षण क्लब का गठन हुआ। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमके तेजराज, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. ललिता राय श्रीवास्तव व विनोद पाटीदार की उपस्थिति में क्लब का गठन किया गया। समाज में हो रहे बच्चों पर अत्याचार शारीरिक, मानसिक व आर्थिक शोषण के प्रति जागरुकता लाने के लिए 10 सदस्यीय क्लब का गठन किया गया।
क्लब का अध्यक्ष संजय मालवीय व श्रोणिका मल्होत्रा, अंकित कालेकर, हेमलता, उर्मिला मालवीय, रोहित मालवीय, शीला धनवाल, करीना सिसौदिया, फैजान खान व मनीष महेश्वरी अन्य 9 सदस्यों में सम्मिलित हैं। इस अवसर पर बाल संरक्षण पर सभी विद्यार्थियों को ये बताया गया कि अगर आपके आसपास कहीं भी बाल शोषण होता है तो आप उसकी सहायता करें न कर पाए तो संबंधित अधिकारी को वर्तमान में पुलिस थाने में भी आप इसकी शिकायत कर सकते हंै। साथ ही आप अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।