पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर | जिलेभर में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आष्टा थानांतर्गत गांव बेदाखेडी के पास हाईवे पर एक बस क्रमांक यूपी 94 टी 6688 का चालक बस लापरवाहीपूर्वक चला रहा था, जिससे वह पलट गई। इस हादसे में रतनखेडी जिला दतिया निवासी राजपाल पुत्र शिवचरण लोधी 25 साल को चोटें आई हैं।

इसी तरह इछावर थानांतर्गत चेनपुरा तालाब के पास गांव बिचोली में अज्ञात बाइक ने गांव ढाबला माता निवासी धर्मेंद्र पुत्र बद्रीप्रसाद परमार की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे धर्मेंद्र परमार और अंकुश को चोटें आई हैं। इसी तरह नसरुल्लागंज थानांतर्गत बड़े पुल के पास एक अज्ञात बाइक ने गांव निमोटा निवासी सुनील पुत्र सुंदरलाल चौहान की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुनील को चोटें आई हैं।
खबरें और भी हैं...