पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Gangaur Festival Women Will Sing Songs Of Ishar Gaura In 16 Gardens

गणगौर उत्सव: महिलाएं 16 से बगीचों में झाले देकर गाएंगी ईशर-गौरा के गीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व के दूसरे दिन से ही गणगौर उत्सव शुरू हो गया है। इसके तहत अग्रवाल समाज और माहेश्वरी महिला मंडल अग्रवाल पंचायती भवन में कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। 16 मार्च से महिलाओं का चल समारोह निकालेगा। इसके बाद बाग बगीचों में पहुंचकर गणगौर को झाले दिए जाएंगे और ईशर-गौरा के गीत गाकर पूजा-अर्चना की जाएगी।

इसके बाद प्रतिदिन महिलाएं बगीचों में पहुंचकर माता को पानी पिलाकर गणगौर को झाले देंगी। यह पर्व 16 दिन तक मनाया जाएगा। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया कि शहर के अग्रवाल पंचायती भवन में गणगौर की पूजा की जा रही है। सोमवार को शहर के बड़ा बाजार से अग्रवाल समाज और माहेश्वरी महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह शाम 4 बजे निकलकर बग्गी खाने स्थित मंदिर परिसर पहुंचेगा। यहां सामूहिक रूप से झाले दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...