पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Guest Lecturer Of Women Polytechnic Met Principal Secretary For Regularization

नियमितीकरण के लिए प्रमुख सचिव से मिले महिला पॉलीटेक्निक के अतिथि व्याख्याता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर|नियमितीकरण की मांग काे लेकर महिला पॉलीटेक्निक अतिथि व्याख्याता संघ प्रतिनिधि मंडल प्रमुख सचिव से मिला। प्रतिनिधि मंडल में सीहाेर जिले के अतिथि व्याख्याता भी शामिल थे। इस दाैरान उन्हाेंने नियमितीकरण के मुद्दे काे उठाया।

महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के अतिथि व्याख्याता विश्वास बगवैया ने बताया कि शासकीय पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में सालाें से सेवाएं देकर शोषित व्यवस्था काे झेल रहे हैं। अतिथि व्याख्याता नियमितीकरण स्थायित्व, एकमुश्त मानदेय व वर्तमान मानदेय के भुगतान संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान हैं। शासन द्वारा पॉलीटेक्निक व इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में नियमितीकरण स्थायित्व पर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

उन्हाेंने कहा कि कालखंड रूपी व्यवस्था को समाप्त नहीं किया जा रहा है जबकि उच्च शिक्षा के अतिथि विद्वानों को एकमुश्त मानदेय दिया जा रहा है। इन्हीं मुद्दाें को लेकर संगठन संस्थापक अध्यक्ष योगेश इंदाेरिया, उपाध्यक्ष जशवंत सिंह, सचिव देवीदीन और कोषाध्यक्ष राहुल यादव ने प्रमुख सचिव सहित कर्मचारी आयोग सचिव व विभागीय मंत्री से मुलाकात की। श्री बगवैया ने कहा कि समान काम, समान वेतन की व्यवस्था पर भी अमल नहीं किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...