हरिनाम संकीर्तन अौर फाग उत्सव हुआ
श्री शारदा वैदिक संस्थान के तत्वाधान में हरिनाम संकीर्तन एवं फाग उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन पाहुजा परिवार एवं झूलेलाल महिला मंडल उत्सव द्वारा किया गया। इसमें सीहोर के ज्योति एवं भागवत सिंधु आचार्य पंडित हर्षित शास्त्री ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। यहां पर ठाकुर जी की मनोरम झांकी बनाई गई। श्रद्धालुअाें ने पुष्प वर्षा की। श्रद्धालुअाें ने जमकर नृत्य किया और फाग उत्सव का अानंद लिया। इस कड़ी में शारदा वैदिक संस्थान ने इस मौके पर शहर की 2 समाजसेवियों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया। इनमें नीलम शर्मा अाैर ज्योति अग्रवाल हैं। कार्यक्रम में सिंधी समाज के वरिष्ठ स्व. चन्द्रकांत दासवानी बल्लू भैया के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शारदा वैदिक संस्थान द्वारा पितृ पक्ष में गया तीर्थ में श्रीमद् भागवत कथा की घोषणा की गई। इसमें शामिल होने वाले धर्मप्रेमियों को पंजीयन के लिए बाद में सूचना दी जाएगी।