- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Health Camp Will Be Organized For Women Officer Employees
महिला अधिकारी-कर्मचारियों के लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
बीमारियों का निशुल्क चेकअप और इलाज होगा
सीहोर| विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला अधिकारी और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर 11 मार्च से 31 मार्च तक लगाए जाएंगे। इन शिविर में बीमारियों का निशुल्क परीक्षण कर इलाज किया जाएगा।
11 मार्च से 31 मार्च तक सभी विभागों में कार्यरत महिला अधिकारी और कर्मचारियों के लिए महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में किया जाएगा। इन शिविरों में महिलाओं से संबंधित बीमारियों का निशुल्क चैकअप किया जाएगा। इसके बाद इलाज भी किया जाएगा।
इन बीमारियों को होगा इलाज: जो शिविर लगाए जाएंगे उनमें महिलाओं की विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इन बीमारियों में वजन में गिरावट आना, घाव का धीरे-धीरे भरना, थकान एवं कमजोरी महसूस होना, मुंह के छाले का ठीक न होना या बढ़ जाना, मुंह खोलने या जबडा हिलाने में समस्या होने पर भी इलाज किया जाएगा। इसके अलावा प्रसव के बाद खून बहना, स्तन में गांठ होना आदि हैं। यदि कोई भी महिला इन लक्षणों से संबंधित बीमारियों से परेशान है तो वह इन बीमारियों का इलाज एवं जांच इन शिविरों में करा सकती है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शिविरों के आयोजन एवं सफलता के लिए सिविल सर्जन सहित सभी बीएमओ सभी जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।