पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News His Granddaughter Conferred Fire On Grandfather39s Death

दादा के निधन पर उनकी पोती ने दी मुखाग्नि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्यामपुर| श्यामपुर निवासी रामचरण सोलंकी का रविवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्व. सोलंकी शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका अंतिम संस्कार उनकी पोती डॉ. स्वाति सोलंकी ने किया।

रामचरण सोलंकी के बेटे की मौत 20 साल पहले ही एक हादसे में हो गई थी। इसके बाद अपनी दो पोतियों को पढ़ा लिखा कर रामचरण सोलंकी ने अपना जीवन यापन किया। एक बच्ची की तो उन्होंने शादी कर दी एवं दूसरी बच्ची स्वाति सोलंकी आज एमबीबीएस में विदिशा में अपनी सेवाएं दे रही है। जब स्वाति को पता चला कि दादाजी की तबीयत खराब है तो वह श्यामपुर आ गईं। रविवार को सुबह दादाजी का निधन हो गया। डॉक्टर स्वाति सोलंकी ने बताया कि हमारे बचपन के समय में हमारे पिताजी का देहांत होने के बाद दादाजी ने ही हमें पढ़ाया लिखाया।

अच्छी शिक्षा दी। जिसका परिणाम है कि मैं आज सरकारी डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हूं।
खबरें और भी हैं...