पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

75 जगह जली होली, आज निकलेगी गेर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार को जिले भर में होलिका का दहन के साथ होली पर्व की शुरुआत की गई। संगठनों व समाजसेवी संस्थाओं ने अबीर गुलाल व तिलक से होली खेलने की अपील सोशल मीडिया के माध्यम से की जा रही है। वहीं शोक संतप्त परिवारों को यहां गेर निकालकर गुलाल डाली गई। वहीं पानी बचाने के लिए कई सोमवार को नगर के कई मोहल्लों, कालोनी व प्रमुख चौराहों पर होली को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

आष्टा नगर में सोमवार देर रात तक होलिका दहन किया गया। हिंदू उत्सव समिति जहां होलिका दहन 90 से अधिक स्थानों पर बता रही है तो वहीं पुलिस-प्रशासन की जानकारी में 75 स्थानों पर होलिका का दहन किया जाएगा। इस बारे में हिउस के अध्यक्ष रूपेश राठौर ने बताया कि इस बार होली दहन के कुछ स्थान नए बढ़े हैं। साथ ही धुलेंडी पर मानस भवन से सुबह नो बजे से शोक गेर निकाली जाएगी।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि इस बार भी नगर के प्रमुख स्थानों को मिलाकर 90 से अधिक स्थानों पर होली सजाई गई है। सोमवार रात को होलिका पूजन की जाएगी तथा मंगलवार की अल सुबह होली का दहन किया। इसके पश्चात समिति के नेतृत्व में शौक-संतप्त परिवार के यहां शौक गैर पहुंचेगी। नगर में अलग-अलग स्थानों पर होली का दहन किया जाएगा। नगर में पांचों दिन अलग-अलग मोहल्लों में परंपरा के अनुसार होली खेलने का आयोजन किया जाता है।

नगर में भराएगी जत्रा: हर साल की तरह इस बार भी होली की धुरेड़ी के दिन नगर के गल चौराहा पर जत्रा भराई जाती है। इसमें खिलौनों से लेकर मिठाई की दुकान भी काफी संख्या में लगती हैं। शाम के समय जत्रा में बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं।

होली दहन वाले स्थानों पर पुलिस-प्रशासन ने की चाक-चौबंद व्यवस्था


26 स्थानों पर होगा होलिका का दहन: नसरुल्लागंज| नगर में 26 स्थानों पर होलिका का दहन हुआ। समितियों द्वारा कंडों को होली जलाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इससे पहले शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसपी एसएस चौहान, एएसपी समीर यादव, अपर कलेक्टर बीके चतुर्वेदी, एसडीएम शैलेंद्र हिनौतिया, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, थाना प्रभारी शिशिर दास, तहसीलदार पीसी पांडे सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

एसपी व एडिशनल एसपी ने किया निरीक्षण

श्यामपुर| सोमवार को एसपी व एडिशनल एसपी ने श्यामपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने होली दहन स्थानों का निरीक्षण किया। वहीं सोमवार रात को होली का दहन किया गया।

इसके पूर्व एसपी ने थाने परिसर में एक बैठक आयोजित की। बैठक में त्योहारों को शांति पूर्ण तरीके से मानने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने बताया कि थाना एनएच 12 के निर्माण में थाना भवन आ रहा है। इस कारण 15 मार्च के थाने को स्वराज भवन में शिफ्ट किया जाएगा। ताकि एनएच 12 का निर्माण पूर्ण हो सके। बैठक में उपस्थित श्यामपुर सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण पाटीदार माता वाले, एडवोकेट खेमराज पाटिल, राजेंद्र हाड़ा, भंवरलाल लाल पाटिल, रवि पुष्पद, संजय पाटीदार आदि लोग उपस्थित थे।

होली के साथ हुआ होला दहन: जावर| नगर में मुख्य होली श्रीराम मंदिर प्रांगण में मनाई जाती है। यहां नगर की महिलाएं मुख्य होली की पूजन करने के लिए आती हैं। पूर्णिमा की शाम को नगर के प्राचीन परंपरानुसार होला दहन भी किया गया। यह परंपरा और कहीं देखने को नहीं मिलती है। नगर के खुमान सिंह का कहना है कि इस दिन कुछ युवक आसपास से लकड़ी एकत्रित कर होला जलाते हैं, जबकि नगर में कंडे जलाए जाते हैं।

नसरुल्लागंज| होली पर्व को देखते हुए एसपी व एडिशन एसपी ने ली बैठक।
खबरें और भी हैं...