- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Holi Milan And Tepa Honors Today Poets And Social Workers Will Be Honored
होली मिलन और टेपा सम्मान आज, कवियों व समाजसेवियों का किया जाएगा सम्मान
इछावर | काव्यांश सामाजिक व साहित्यिक संस्था द्वारा होली मिलन व टेपा सम्मेलन का आयोजन आज किया जाएगा। इसमें साहित्यकारों व कवियों के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा।
शनिवार को रंबा बाई राठी माहेश्वरी धर्मशाला में शाम को 7 बजे काव्यांश का होली मिलन व टेपा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संस्था के संरक्षक मोहन चंद्र प्रकाट ने बताया कि होली मिलन व टेपा सम्मेलन में पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव अभय कुमार मेहता, बलवीर तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, समाजसेवी सुरेंद्र धारीवाल, किराना व्यापारी महेश राठी, एडवोकेट मुकेश प्रगट, पत्रकार राजेश शर्मा, डॉ. बीएल तिवारी बाबूमोशाय, कमलेश राठौर, संगीतकार बंटी चौहान का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवि गीतेश वर, बाबू घायल आष्टा, हास्य व्यंग के मसूदा शाह देवास, भोपाल के कवि अशोक व्यग्र, हरदा से शफीक नादान व देवास के अजीम देवासी काव्य पाठ करेंगे। इसके साथ ही स्थानीय कवि व शायर भी अपनी रचनाओं से दर्शकों को गुदगुदाएंगे।