पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News Holi Played With Flowers Flowers And Gulal In The Monthly Satsang Of Prabhu Premi Sangha

प्रभु प्रेमी संघ के मासिक सत्संग में भजनों का लिया आनंद, फूल और गुलाल से खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गीतांजलि गार्डन में हुआ प्रभुप्रेमी संघ का मासिक सत्संग

प्रभुप्रेमी संघ का मासिक सत्संग कॉलोनी चौराहा स्थित गीतांजली गार्डन में रविवार की रात को रखा गया। जिसमें भक्ति संगीत, प्रभुस्मरण, पादुका पूजन, महाआरती, जाप, ध्यान और मंत्रोच्चार से सुसज्जित दिव्य सत्संग में श्रद्धालुओं ने सुमधुर भजनों का भी आनंद लिया।

इस दिव्य सत्संग में नगर के प्रख्यात गायक श्रीराम श्रीवादी, शिव श्रीवादी, संत जीवनराज, सुमित चौरसिया, गुलाबचंद विश्वकर्मा ने तुम दीपक बनो मैं बाती बनूं, आरती में मिलेंगे ओ मोहना..., इक बार जाएंगे न दो बार जाएंगे माताजी के दरबार सौ-सौ बार जाएंगे..., रावण का नाश करने बन जाती है सीता, अर्जुन को जगाने बन जाती है गीता जैसे संगीत के सात सुरों से सुसज्जित अपनी विशिष्ट गायनशैली में सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति दी। इस सत्संग में श्रीराम श्रीवादी व सुमित चौरसिया द्वारा ब्रज की होली और भगवान राधा-कृष्ण के द्वारा खेली गई होली को इंगित करते हुए होली के एक से बढ़कर एक भजनों की जुगलबंदी भी पेश की जिस पर भाव-विभौर होकर उपस्थित लोगों ने फूल-गुलाल से होली खेलकर आपस में एक-दूसरे को भाईचारे के साथ होली खेलने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभुप्रेमी संघ कोठरी के अध्यक्ष सुरेश पटेल, प्रेमनारायण गोस्वामी द्वारा दीप प्रज्वलन कर पादुका पूजन कर की गई।

उक्त आयोजन कैलाशचंद्र सोनी, हेमलता सोनी, दीपक सोनी परिवार ने किया। भक्ति रस से सराबोर इस संध्याकालीन धार्मिक कार्यक्रम में परंपरागत रूप से हनुमान चालीसा, गुरुमंत्र स्मरण, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के जाप के साथ-साथ ओम-नाद में भी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सभी श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पादुका पूजन की उसके पश्चात सामूहिक आरती की गई। कार्यक्रम में आयोजक परिवार द्वारा प्रसादी का वितरण भी किया गया। सत्संग में प्रभुप्रेमी संघ के पदाधिकारी, गुरुभक्त नगर के गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन गोविंद शर्मा द्वारा किया गया।

गीतांजली गार्डन में हुआ प्रभुप्रेमी संघ का मासिक सत्संग।
खबरें और भी हैं...