पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ichawar News Mp News Holika Dahan Took Place At More Than 24 Places In The City

नगर में हुआ 24 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में 24 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन हुआ। होलिका दहन के बाद गुलाल डालने के लिए लोग गमी वाले घर पहुंचे। नगर में नवाबी दौर से यह परंपरा चली आ रही है कि होली के दिन उन घरों में जाकर गुलाल डाला जाता है जिनके घरों में गमी हुई हो। नगर में पान चौराह, यादवपुरा, शहीद चौक, खेड़ीपुरा आदि होलिका दहन हुआ। नगर के शीशगर पुरा में स्थित बड़ी होली नगर की महिलाओं ने पूजा की। नगर की इस होली की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाती है। नगर कोटवार होली के लिए कंडे लेकर आते हैं और होली सजाते हैं। इसके बाद होली की पूजन शुरू होते ही यहां देर रात तक महिलाएं ने पूजा की। नवाबी दौर से यहां सरकार ही होली की व्यवस्था देखती आ रही है। देश की आजादी के बाद अब एसडीएम इस व्यवस्था को देखते हैं। नगर के चार कोटवारों की डयूटी यहां होली सजाने में लगाई जाती है।

होली पर निकली पारंपरिक गैर

कालापीपल| नगर में रंगों का त्यौहार होली उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक गैर निकाली गई। नगर के मुख्य स्टेशन रोड होली दहन स्थल से नगर का गैर की टोली गमी के घरों में रंग डालने निकली। इसके अलावा कर्मचारी कॉलोनी व टपरा मोहल्ला से भी गेर निकाली गई। गैर की टोली पूरे नगर में घूमी तथा गमी हुई घरों में जाकर रंग डाल कर फिर से खुशियों के रंग की शुरुआत की महिला भी गैर में शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...