- Hindi News
- National
- Rehati News Mp News Hospital People Handling 1 Doctor For 5 Months Told Problem On Social Media
5 माह से 1 डॉक्टर संभाल रहे अस्पताल लोगों ने सोशल मीडिया पर बताई समस्या
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 5 माह से मात्र एक ही डॉक्टर अपनी सेवा दे रहे हैं। अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर मेहरबान सिंह ने इस बारे में कई बार बीएमओ व सीएमएचओ को अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जबकि अस्पताल में प्रतिदिन 400 से 500 मरीज ओपीडी में आते हैं। ऐसे में एक ही डॉक्टर उन मरीजों को देखता है और यदि कोई इमरजेंसी हो तो वह भी उन्हें ही देखना पड़ती है।
डॉ. मेहरबान सिंह ने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दी है। डॉ. सिंह ने बताया कि मैं नवंबर 2019 से अस्पताल में 24 घंटे सुविधा दे रहा हूं। अस्पताल का काम संभालने के बाद पीसी और पीएम और अावश्यक बैठकों में भी जाना पड़ता है। ऐसे में मैं गंभीर बीमार हो गया तो यहां पर एक भी एलोपैथिक डॉक्टर नहीं बचेगा। माह फरवरी में मेरा स्वास्थ्य खराब होने पर मुझे बीएमओ और सीएमएचओ ने छुट्टी भी नहीं दी। बीमार हालत में ही मुझे ड्युटी करना पड़ा। ड्यूटी करने के कारण मैं अपने परिवास से भी नहीं मिल पाता हूं। अस्पताल में पदस्थ डॉ. एसके यादव का पांच माह पहले स्थानांतरण हो चुका है। वहीं आयुष डॉ. अनुकृति दुबेे का इसी सप्ताह स्थानांतरण हो गया है। अब यहां मात्र एक ही डॉक्टर है।
ऐसे में एक मात्र महिला आयुष डॉक्टर अनुकृति दुबे अस्पताल को छोड़कर चल गई। अब नगर सहित 38 गांव की महिलाओं से संबंधित बीमारी के लिए भोपाल, होशंगाबाद, नसरुल्लागंज या सीहोर इलाज के लिए जाना पड़ेगा। नसरुल्लागंज अस्पताल में 8 एलोपैथिक डॉक्टर पदस्थ है और बुदनी में 4 डॉक्टर पदस्थ हैं, लेकिन बीएमओ और सीएमएचओ को अवगत कराने के 5 माह बाद भी रेहटी अस्पताल में किसी दूसरे डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
स्वास्थय मंत्री और कलेक्टर के नाम देंगे लोग ज्ञापन
सोशल मीडिया पर डॉक्टर मेहरबान सिंह की पोस्ट डालने के बाद लोगों ने इसे गंभीरता से लिया और रेहटी अस्पताल में दूसरे डॉक्टर की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य मंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन देंगे।