पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News How Can We Show Proof Documents Of Our Mother And Father Shakya

हम हमारे माता आैर पिता के सबूत के कागजात कैसे दिखा सकते हैं: शाक्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने जो इस काले कानून को लागू किया है जिसमें धर्म और जाति के आधार पर संविधान के मूल भावना के विपरीत अमेंडमेंट करके एक धर्म विशेष के लोगों को सीएए में नहीं लिया गया है। वहीं एनपीआर के माध्यम से केंद्र सरकार एनआरसी लागू करना चाहती है। जिसकी वजह से देश के तमाम लोगों को अपने दादा परदादा और पुरखों के जन्म प्रमाण मांगे जाएंगे। जिसका असर पूरे देश के नागरिकों पर पड़ेगा।

यह बातें सोमवार को भारत क्रांति मोर्चा की प्रदेश प्रभारी पदमारानी शाक्य ने नगर में पुराना बस स्टैंड अली चौक में 48 दिन से जारी धरना प्रदर्शन में कहीं। शाक्य ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हम और हमारे समाज के लोग अपने माता पिता के सबूत के कागजात कैसे दिखा सकते हैं। यहां पर दिन के समय रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं भी धरने में शामिल होती हैं। वहीं रात में पुरुष धरना प्रदर्शन जारी रखते हैं। इसी सोच को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों को सपोर्ट करने के लिए अब सभी समाज के लोग विरोध प्रदर्शन में आने लगे हैं। इस समय आपका शहर ही नहीं पूरे देश में लोकतांत्रिक ढंग से धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार जब तक इस काले कानून को वापस नहीं लेती है हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने को मुफ़्ती फईम, शादाब खान, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष जाहिद गुड्डू ने भी संबोधित किया। नगर में एनआरसी, सीएए, एनपीआर के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर नगर के पुराना बस स्टैंड अली चौक पर भी धरने के 47 वें दिन धरना प्रदर्शन लगातार जारी है।

खबरें और भी हैं...