पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News Huriyare Joined The Procession Of Rangpanchami Started In Bula39s Ger

बुलावे की गेर में शुरू रंगपंचमी के जुलूस में शामिल हुए हुरियारे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीजे की धुन पर थिरके हुरियारे, पुलिस ने ड्रोन कैमरों से रखी नजर

शनिवार को हिंदू उत्सव समिति के नेतृत्व में नगर में रंग पंचमी का जुलूस बुलावे की गेर के बाद धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में हुरियारों ने जमकर अबीर गुलाल से नगर को सराबोर किया। कई क्षेत्रों में हुरियारों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया।

रंगपंचमी पर्व पर सुबह से ही नगर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों व मोहल्लों में रंग गुलाल में हुरियारे सराबोर होने लगे थे। रंगपंचमी के चलते चल समारोह वाले स्थानों पर नगर पालिका तथा हिंदू उत्सव समिति ने अपने स्तर से पानी के ड्रम व टैंकर भरकर रखे थे। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रूपेश राठौर के नेतृत्व में बुलावे की गेर का आयोजन किया गया। समिति व समाज के लोग नगर में घूमकर घरों से लोगों को होली खेलने तथा जुलूस में शामिल होने की अपील कर रहे थे। उसके बाद बुधवारा स्थित खत्री मार्केट से रंग पंचमी का जुलूस शुरू हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ भवानी चौक पुरानी सब्जी मंडी पहुंचा। उसके बाद बड़ा बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ।

जुलूस में ढोल, बैंडबाजों के अलावा डीजे भी शामिल था जिसमें हुरियारे जमकर थिरके। जुलूस को देखते नगर में पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई थी तथा ड्रोन कैमरों से नजर बनाए रखी। रंगपंचमी पर पूरे नगर में हर मोहल्ले में होली के रंग देखने को मिले। वहीं महिलाएं भी होली खेलने में पीछे नहीं रहीं। जबकि बच्चों में अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा था।

मोहल्लों में भी मनी रंगपंचमी : शनिवार को रंगपंचमी का जहां सामूहिक जुलूस निकाला गया तो वहीं नगर के हर मोहल्ले में युवक-युवतियों की टोलियों ने डीजे पर होली उत्सव के गीतों के बीच नृत्य कर जमकर रंगपंचमी का आनंद उठाया।

चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर

रंगपंचमी पर पुलिस संवेदनशील नगर होने के कारण पूरी तरह से मुस्तैद देखने को मिली। रंगपंचमी को देखते हुए नगर के विभिन्न मोहल्लों में पुलिस जवानों की व्यवस्था की गई थी। इसी प्रकार एसडीएम अंजू अरूणकुमार, एसडीओपी संजीव पाठक, तहसीलदार रवि वर्मा, टीआई अरूणा सिंह सहित पुलिस बल पूरे समय नगर में भ्रमण करते रहे।

नगर में रहा सन्नाटा

रंगपंचमी पर्व को देखते हुए नगर में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। लोग चाय व नाश्ते के लिए इधर-उधर भटकते रहे। वहीं बसों का आवागमन भी पूरे दिन ही बंद रहा। इनमें भोपाल-इंदौरके अलावा ग्रामीण क्षेत्रकी बसें भी शामिल रहीं।
खबरें और भी हैं...