पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नगर में पांचों दिन जुलूस के साथ निकल रहे हुरियारे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में इस बार भी परंपरागत हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में होली पर्व के दिन से ही पूरे नगर में हुरियारों की टोली निकल रही है। इसमें समिति सदस्यों से लेकर आम लोगों ने भाग लेकर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया जा रहा है। साथ ही सुबह से लेकर शाम 3 बजे तक बाजार भी नहीं खुल रहे हैं।

हिउस की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार होली पर्व से लेकर प्रतिदिन नगर में हिउस के नेतृत्व में हुरियारों की टोली निकल रही है। जो लोगों पर अबीर गुलाल फेंककर होली मना रहे हैं। होली पर्व के बाद पांचों दिन अलग-अलग स्थानों पर होली खेली जाती है। इस वजह से सुबह से लेकर तीन बजे तक बाजार भी बंद हैं। शाम के बाद ही बाजार खुल पाते हैं। गुरुवार को नगर के प्रमुख बड़ा बाजार, प्रगति गली, बुधवारा में होली खेली गई।

रंगपंचमी को धूमधाम से मनाया जाएगा: हिउस अध्यक्ष रूपेश राठौर ने बताया कि हर साल होली पर्व पर नगर के लोग बाहर घूमने जाने लगे हैं। इस कारण पर्व फीका होता जा रहा है। आगामी रंगपंचमी के त्योहार को धूमधाम और उत्साह से मनाया जाएगा। समिति व समाज के लोग नगर में घूमकर घरों से लोगों को होली खेलने तथा जुलूस में शामिल होने की अपील करेंगे।

खबरें और भी हैं...