पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalapipal News Mp News In Addition To The Flat Eagles In The Fair Household Useful Materials Like Saris Lehnga Stalls Along With Health Tests Were Done

मेले में चटपटे व्यंजनाें के अलावा घरेलू उपयोगी सामग्री साड़ी, लहंगे के स्टाल के साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला उद्यमी मेला एवं पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम का हुअा अायाेजन

मध्यप्रदेश हिंदी लेखिका का जिला स्तरीय कार्यक्रम अग्रवाल दाल मिल सिटी मंडी रोड शुजालपुर में आयोजित किया गया। इसमें मेला संयोजक रुपल शाह, संध्या धारीवाल, लता विजयवर्गीय ने जानकारी दी। मेले में महिला उद्यमियों द्वारा चटपटे व्यंजनाें के अलावा घरेलू उपयोगी सामग्री, इमिटेशन ज्वेलरी, साड़ी, लहंगे, लाख के चूड़ाें के साथ-साथ योग, बैंकिंग और निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के स्टॉल लगाए गए थे।

मेले का शुभारंभ डॉक्टर पूजा शर्मा अग्रवाल और बबीता परमार, रचना जैन,जिलाध्यक्ष ग्रीष्मा शाह, जिला सचिव वीणा गोयल, अध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल ने किया। इस माैके पर लक्ष्मी खत्री, लाज खत्री, अनित पंवार द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

हेमा चौधरी, सपना सिसोदिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महिला दिवस के अवसर पर विशेष उपाधि एवं सम्मान दिए गए जिसने संध्या धारीवाल अाैर रूपल शाह काे प्रभादेवी महिला र|, बीना माहेश्वरी, हेमा चौधरी, भारती गर्ग, शैलजा देशमुख, अनीता सोनी, हंसा बेन शाह काे महिला गौरव से सम्मानित किया गया। इसी तरह दीपा वरुण गांधी, सरिता भोजराज परमार काे राजनीतिक योगदान, ओमवती अग्रवाल सामाजिक चेतना के लिए किए लेखन कार्य, शांति अग्रवाल सामाजिक चेतना के लिए किए लेखन के लिए सम्मानित किया गया। उर्मिला अग्रवाल, विमला अग्रवाल, शारदा विजयवर्गीय, सहयोग आशीर्वाद दाता, पुष्पा चौधरी नेत्र शिविर लगाने, कल्पना चौहान का ग्रामीण महिलाओं बालिकाओं को विशेष खेलकूद प्रशिक्षण के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के तीसरे चरण में राजकुमारी अग्रवाल द्वारा लिखित पुस्तिका का विमोचन विधायक इंदर सिंह परमार, जनभागीदारी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, रवि लोहिया एवं कल्पना लोहिया उज्जैन एवं परिवारजनों विनोद अग्रवाल अजय अग्रवाल, कनिका अग्रवाल के साथ किया गया। इस माैके पर विजय बेस, बेनीप्रसाद परमार, अभिनंदन जैन, गौरव परमार, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित थे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए ।महिलाओं ने पूरे मेले का लुत्फ उठाया। कालापीपल, अकोदिया, पोलायकला के साथ नगर के लाेग भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...