- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News In Khatu Shyam Darbar The Devotees Put Up Fifty Six Indulgences And Then Danced Fiercely
खाटू श्याम दरबार में छप्पन भोग लगाकर भक्तों ने किया श्रृंगार फिर जमकर नाचे
श्री श्याम सरकार सेवा समिति ने बड़ा बाजार में फाग महोत्सव, भजन संध्या का आयोजन किया। इस मौके पर बाबा खाटू श्याम का दरबार लगाया गया। जहां श्रद्धालुओं ने लंबी कतार में दर्शन किए। वहीं भक्तों ने बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया। भक्ति भजनों पर श्रद्धालुओं ने पांच क्विंटल से अधिक फूलों की वर्षा की और खूब नृत्य किया।
शहर के छावनी स्थित बड़ा बाजार में खाटू श्याम का दरबार लगा। जहां छप्पन भोग लगाकर मनमोहक श्रृंगार किया गया। खाटू श्याम की ज्योत दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। वहीं शहर के भजन गायक सचिन चेतन गुप्ता के भजनों पर श्रद्धालुओं ने पांच क्विंटल से अधिक फूलों की वर्षा कर फाग महोत्सव मनाया। हरदा से भजन गायिका कृपा पटेल ने श्याम के भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में श्याम के भक्त एक जैसे आकर्षक परिधान में थे। कार्यक्रम के बीच में फूलों के साथ इत्र बारिश की गई। इससे पूरा पंडाल महक उठा। आयोजन समिति के पवन गुप्ता ने बताया कि देर रात तक चले इस आयोजन के बाद प्रसादी का वितरण किया। 21 मार्च को इछावर नगर में भी भव्य आयोजन किया जाएगा।