पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Informed Farmers About Cultivation With Improved Varieties Of Lentils Moong And Urad

किसानों को मसूर, मूंग और उड़द की उन्नत किस्मों से खेती की दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरएके कॉलेज में आत्मा परियोजना के तहत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विदिशा के करीब 30 किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान किसानों को बताया गया कि चना, मसुर, मूंग ओर उड़द की उन्नत किस्में कौन कौन हैं और कीट एवं रोग प्रबंधन किस तरह किया जाना है। इस दौरान किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से कई सवाल किए और इस पर वैज्ञानिकों ने उनका समाधान किया।

आरएके कृषि कॉलेज में आत्मा परियोजना के तहत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान रबी फसलों की उत्पादन तकनीक पर तीन दिन तक चर्चा हुई। प्रशिक्षण का समापन कॉलेज के डीन डॉ. एचडी वर्मा ने किया।प्रशिक्षण दल प्रभारी बीटीएम नरेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में किया गया जिसमें विदिशा जिले के 30 किसानों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. वर्मा ने वैज्ञानिकों द्वारा विकसित उन्नत तकनीकों पर चर्चा करते हुए उन्हें अपनाकर अधिकतम लाभ लेने पर जोर दिया। महाविद्यालय के चना मुर्लाप अनुसंधान परियोजना में कार्यरत वैज्ञानिकों एवं अन्य वैज्ञानिकों ने चना की उन्नत किस्मों एवं बीजोत्पादन तकनीक, फसलों में पौध-पोषण प्रबंधन एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का उपयोग, मसुर-मूंग उड़द की उन्नत किस्मों के बारे में बताया गया। इसी तरह कीट एवं रोग प्रबंधन की बात भी हुई। उद्यानिकी फसलों की उत्पादन तकनीक एवं कृषि उत्पादों का विपणन एवं मूल्य, संवंर्धन उन्नत तकनीक के महत्व पर डॉ. एम यासीन, डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. एसए अली, डॉ. एमडी व्यास, डॉ. केएन पाठक, डॉ. पीएस रघुवंशी, डॉ. लेखराम, डॉ. बीके बरैया, डॉ. जीके नेमा, डॉ. एसएस कुशवाह ने तकनीकी मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान समस्याओं के निराकरण के उपाय भी सुझाए गए। साथ ही प्रशिक्षण प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने दलहन अनुसंधान एवं उद्यानिकी प्रक्षेत्र पर चल रही अनुसंधान गतिविधियों का किसानों को अवलोकन कराया। इसी के साथ उन्होंने किसानों को तकनीकी जानकारी भी दी। डीन ने प्रशिक्षु किसानों को प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोचन सिंह और आभार नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने माना।

खबरें और भी हैं...