पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Instructions To Take The Services Of Guest Teachers By 30 April

अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक लेने के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर| अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक लेने के निर्देश लोक शिक्षण की आयुक्त जयश्री कियावत ने सभी डीईओ, बीईओ और संकुल प्राचार्यों को दिए हैं। शिक्षकों की रिक्ति या अवकाश पर जाने से स्कूलों में सत्र 2019-20 में अतिथि शिक्षकों को रखा गया था। मार्च माह में स्थानीय परीक्षा, मूल्यांकन तथा परीक्षाफल तैयार कर परीक्षा परिणाम की घोषणा इत्यादि महत्वपूर्ण कार्य होना है। इसलिए नवीन सत्र 2020-21 में 1 से 30 अप्रैल तक कक्षाओं के अध्यापन कार्य की दृष्टि से कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों की सेवाओं को 30 अप्रैल तक ली जाए।
खबरें और भी हैं...