- Hindi News
- National
- Ichawar News Mp News Jain Society Took Out Procession At The Conclusion Of Siddha Chakra Mahamandal Vidhan
सिद्ध चक्र महामंडल विधान के समापन पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा
कालापीपल | नगर में दिगंबर जैन समाज द्वारा दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन बुधवार को हुआ। इस अवसर पर दोपहर में जैन समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली। यात्रा में शामिल जैन समाज के महिला गुलाबी साड़ी वेश में पगड़ी लगाए तथा पुरुष धवल वस्त्र में पगड़ी लगाए चल रहे थे। शोभायात्रा पूरे नगर में निकाला गया। जिसका जगह जगह स्वागत किया गया।
इस संबंध में समाज के राहुल जैन ने बताया कि आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतर्गत रोजाना सुबह अभिषेक शांतिधारा विधान पूजन तथा रात्रि में प्रवचन तथा आरती कार्यक्रम ब्रह्मचारी अंशुल भैया द्वारा संपन्न कराए गए। आठ दिवसीय इस आयोजन के दौरान आठ प्रमुख समाज जनों द्वारा आरती की बोली ली गई और रोजाना उनके निवास से आरती लेकर समाज जैन मंदिर पहुंचे।
इसके अलावा गुरुवार को भगवान महावीर भगवान शीतल प्रभु तथा भगवान चंद्रप्रभु की मूर्तियों को वेदी पर विराजित किया जाएगा।