पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनता दल यूनाईटेड ने मनाया महिला दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर| जनता दल यूनाईटेड एवं लोक जन कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षिका पुष्पलता राठौर थीं। विशेष अतिथि के रुप में राजकुमारी यादव मौजूद थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीना आर्य ने की। संचालन जनता दल यूनाईटेड के नेता कमलेश आर्य ने किया।

कार्यक्रम में जुझारु, कर्मठ, संघर्षशील विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत नहीं हारने वाली माता, बहनों एवं बेटियों का सम्मान जदयू नेता कमलेश आर्य, निकिता मेवाड़ा ने किया।

नई परम्परा की शुरआत कर गायत्री मंत्र का भावार्थ पत्र के रुप में सम्मान पत्र भेंट किए। जिनका सम्मान किया उनमें वरिष्ठ शिक्षिका पुष्पलता राठौर, राजकुमारी यादव, रीना आर्य, सेजु मालवीय, पदमा छाया, करिश्मा मेवाड़ा, मोहिनी छाया, निकिता मेवाड़ा, माया छाया, प्रिया राठौर, प्राची यादव, रामकली रेहदास, श्रष्टी जैन आदि थीं।
खबरें और भी हैं...