ज्योतिरादित्य सिंधिया का भोपाल पहुंचकर किया स्वागत
श्यामपुर | ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद प्रथम बार भोपला आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल एयरपोर्ट स्वागत किया। कार्यकर्ता श्यामपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ा, गिरीश सोलंकी के नेतृत्व में पहुंचे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मायाराम गौर, लक्ष्मी नारायण पाटीदार, जिला महामंत्री नवीन चौहान, विधायक गोविंद पाटीदार, विजय हाड़ा, धर्मेंद्र बैरागी, अजय ठाकुर, विष्णु बेलावत, राजेश पाटीदार, छगनलाल, मुकेश कोली शामिल थे।