पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Kaka Lions Reach Final After Defeating Cricket Warriors By Mayank39s Double Performance

मयंक के दोहरे प्रदर्शन से क्रिकेट वारियर्स को हराकर काका लायंस फाइनल में पहुंचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसपीएल : सबसे ज्यादा मैच जीतकर काका लायंस अंक तालिका में सबसे ऊपर

क्रिकेट में शहर के जाने-माने खिलाड़ी मयंक जैन के शानदार प्रदर्शन से रविवार को हुई एसपीएल सीजन-4 प्रतियोगिता में काका लायंस टीम ने क्रिसेंट वारियर्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। मैच में मयंक ने 2 विकेट लिए तथा 30 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

रविवार को बीएसआई खेल मैदान में प्रतियोगिता के दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिसेंट वारियर्स टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 115 रन बनाए थे। क्रिसेंट वारियर्स की ओर से मदन कुशवाह ने 28, मोहम्मद जैद ने 22 रन बनाए थे। वहीं काका लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक जैन और इरफान खान ने दो-दो विवेक तथा चेतन मेवाड़ा ने एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी काका लायंस टीम ने आखिरी दौर में छह विकेट से मैच फाइनल में प्रवेश किया। काका लायंस के मयंक जैन ने 30 रन और चेतन मेवाड़ा ने 32 रन की पारी खेली। वहीं क्रिसेंट वारियर्स की ओर से पवन ने तीन विकेट और विशांक शिंदे ने एक विकेट चटकाया।

दूसरे मैच में डायमंड ने राॅयल को हराया

बीएसआई खेल मैदान में ही प्रतियोगिता के एक अन्य मुकाबले में डायमंड ड्रीम इलेवन ने रायल बास को पांच विकेट से हराया। इस मैच में पहले रायल ने बीस ओवर में दस विकेट खोकर 102 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड ड्रीम इलेवन ने यह मैच आसानी से जीत लिया।
खबरें और भी हैं...