पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Kamal Nath Government Was Synonymous With Hunger Fear Unemployment And Corruption

भूख, भय, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी थी कमलनाथ सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर| भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा ने मध्यप्रदेश की राजनीति में हुए घटनाक्रम पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 महीने पहले अल्पमत की कांग्रेस सरकार किसानों के कर्जा माफी एवं बेरोजगारों को रोजगार देने का झूठा झांसा देकर सत्ता में आई थी।

उसने पूरे प्रदेश में किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर छलावा किया। बेरोजगारों को रोजगार भत्ता ना देकर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया। पूरे प्रदेश का विकास अवरुद्ध कर दिया। कांग्रेस के नेताओं ने भूख, भय, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। प्रजातंत्र का मखौल उड़ाते हुए प्रदेश में अनेक जिलों में भाजपा की पूर्ण बहुमत से चुनी हुई नगर पालिका, नगर निगमों को प्रजातंत्र का गला घोटते हुए भाजपा के चुने हुए अध्यक्षों को पद से हटाकर कांग्रेस के अयोग्य व्यक्तियों को पद पर बैठाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को अविलंब कमलनाथ सरकार को बर्खास्त कर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार को बनाने का अवसर देना चाहिए।
खबरें और भी हैं...