- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Lic Employees Will Be On 1 Hour Strike On March 17 To Demand Salary And Pension
वेतन और पेंशन की मांग को लेकर एलआईसी कर्मचारी 17 मार्च को 1 घंटे हड़ताल पर रहेंगे
शुक्रवार को एलआईसी कार्यालय के गेट पर किया प्रदर्शन
एलआईसी कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारियों ने वेतन निर्धारण और पेंशन सुधार व एलआईसी निजीकरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इन्हीं मांगों को लेकर 17 मार्च को एक घंटे की हड़ताल की जाएगी।
एलआईसी अधिकारी कर्मचारी यूनियन के संयुक्त सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि एलआईसी देश का सर्वोत्तम वित्तीय संस्थान हैं जबकि हमारा वेतन निर्धारण अगस्त 2017 से ही लंबित है। इतने लंबे समय के बाद भी भारत सरकार व एलआईसी सर्वोच्च प्रबंधन मांगों को पूरा नहीं कर रहा है। विकास अधिकारी संजय जैन ने कहा कि सरकार का एलआईसी का आईपीओ लाने का कदम बेहद विनाशकारी कदम है। सरकार को हमारा वेतन निर्धारण, पेंशन सुधार करने चाहिए। इस मौके पर विजय कुमार, राकेश राठौर, सुरेंद्र सिंह यादव, प्रेम सिंह मीणा, गणेश प्रसाद, लोकेंद्र, हेमलता वशिष्ठ, प्रमिला शास्त्री, अशोक जायसवाल आदि उपस्थित थे।
एलआईसी कर्मचारियों ने की नारेबाजी।