पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News Mangal Patrika Of Goddess Reputation Offered To Shriganesh

श्रीगणेश को अर्पित की देवी प्रतिष्ठा की मंगल पत्रिका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के गांधीगंज चौराहा पर चैतन्य देवीधाम का नव निर्मित मंदिर बनकर तैयार है। जिसमें मां जगत जननी की प्रतिमा सहित अन्य देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा व नवचंडी यज्ञ चैत्र नवरात्रि में होगा। उक्त कार्य के लिए प्रथम निमंत्रण पत्रिका प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचकर समस्त नगर वासियों ने विध्नहर्ता गजानन सहित नगर के समस्त प्राचीन देवालयों पर बैंडबाजों के साथ मंगलघोष करते हुए मंगल पत्रिका अर्पित की गई।

श्री जगधीश्वरधाम राधाकृष्ण मंदिर पर समस्त नगरवासी उपस्थित होकर यज्ञ के मुख्य यजमान महेंद्र मुंदडा व पंचजनों ने शुभ समय पर मंगल पत्रिका को लिखकर भक्तजनों ने जुलूस बैंड बाजों के साथ नगर में निकालकर प्रथम निमंत्रण पत्रिका रिद्धि सिद्धि संग गजानन को प्राचीन गणेश मंदिर में अर्पित कर वैदिक पूजन नगर पुरोहित यज्ञाचार्य पंडित मनीष पाठक के मार्गदर्शन में किया गया। तत्पश्चात मंगल पत्रिका का वाचन नगर पुरोहित पंडित डॉ. दीपेश पाठक ने किया।

इस अवसर पर नगर के प्रसिद्ध भजन गायकों ने संकीर्तन किया। उसके उपरांत श्रीराम दरबार व प्राचीन खेड़ापति मंदिर, प्राचीन शंकर मंदिर सहित पालियादेव देवमहाराज को मंगल पत्रिका अर्पण कर वापस जुलूस मातारानी के चौराहे पर लाया गया। जहां भैरव महाराज को मंगल पत्रिका अर्पण कर जुलूस का समापन कर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आभर संतोष झंवर ने माना। मंदिर समिति के ट्रस्टी महेंद्र मुंदडा ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में 29 मार्च से नवचंडी यज्ञ व देवी प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक कार्यों की बेला प्रारंभ होगी। 2 अप्रैल श्रीराम नवमी पर शुभ मुर्हूत में मां जगदंबे व अन्य देवताओं की प्रतिष्ठा संपन्न होगी। संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम चैत्र नवरात्रि में प्रारंभ होंगे। 29 मार्च कलश यात्रा, मंगल शोभायात्रा के साथ इस कार्यक्रम का प्रारंभ होगा।

खबरें और भी हैं...