- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Message In Celebration Water Is Priceless So The Festival Of Flowers Celebrated By Playing Holi
उत्सव में संदेश... पानी अमूल्य है इसलिए फूलों की होली खेलकर मनाया फाग महोत्सव
आष्टा| जैसे-जैसे होली का त्योहार करीब आ रहा है। फाग उत्सव का उसी तेजी से रंग जम रहा है। महिलाओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ समाज सेविका सुनीता चोपड़ा के निवास पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पानी अमूल्य है के संदेश के साथ फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर सुनीता चोपड़ा, करिश्मा चोपड़ा, चित्रलेखा आर्य, राजल बाई, श्यामा माहेश्वरी, किरण महेश्वरी, अनीता महरिक, संध्या बजाज, गीता कुशवाह, सुनीता कुशवाह, अर्चना यादव, श्रद्धा जायसवाल, मोहिनी ताम्रकार, उर्मिला धारवां, सीता धरवा, शोभा साहू, मनकुंवर मेवाड़ा, कल्पना आर्य उपस्थित रहीं।