- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Moss Shoots Start From Januarynow Spread Across Seam River But Insane
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जनवरी से काई छाने की शुरुआत..अब पूरी सीवन नदी में फैली पर नपा बेसुध
करबला के पास तो नहीं दिखाई दे रहा अब पानी
सीवन नदी के करबला पुल के पास तो नदी की हालत देखते ही बनती है। यहां पर नदी का पानी ही नहीं दिखाई दे रहा है। पुल के ऊपर खड़ा होने के बाद भी ऐसा नहीं लगता है कि यहां पर कोई नदी है। देखने पर यह हरा भरा खेल मैदान या कोई खेत दिखाई देता है।
पानी हो रहा दूषित
इस काई और जलकुंभी के कारण नदी का पानी दूषित होने लगा है। नदी के आसपास के क्षेत्रों के पेयजल स्रोत इससे रिचार्ज होते हैं। यदि एेसा ही रहा तो इन पेयजल स्रोतों में भी पानी खराब आएगा।
सीहोर| इस समय सीवन नदी के पानी पर काई छाने लगी है। कई जगह तो हालत यह है कि नदी पर इस कदर छा चुकी है कि अब पानी दिखाई ही नहीं दे रहा है। इसकी शुरुआत जनवरी माह में हुई थी। इसके बाद इस काई और जलकुंभी की सफाई के लिए नपा ने कोई प्रयास नहीं किए जिससे धीरे-धीरे यह आगे तक फैलती चली गई। इस समय नदी के अधिकांश हिस्सों में यह दिखाई दे रही है।