- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Mundla Chowki Government School Celebrates Anniversary
मुंडला चौकी के शासकीय स्कूल में मना वार्षिकोत्सव
आष्टा| जावर तहसील के गांव मूंडला चौकी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां दी। जिसकी सभी लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजब सिंह राजपूत ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा गांधी के चित्रों पर तिलक और फूल माला अर्पित कर की गई। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बीआरसी अजब सिंह राजपूत, कमल सिंह मालवीय प्रभारी प्राचार्य, जनशिक्षक लखन सिंह ठाकुर, जनशिक्षक रमेश चंद्र परमार, सरपंच जीवन सिंह कटारिया ने संबोधित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, पारस वर्मा, कुलदीप सिंह जायसवाल, बाबूलाल भगतजी हाजीपुर आदि उपस्थित थे।