- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Napa Facilitates Power System At Holika Combustion Locations
नपा ने होलिका दहन स्थानों पर बिजली व्यवस्था से हुई सुविधा
आष्टा| नगर में होली पर्व को देखते हुए नगर पालिका अमला पिछले पांच दिनों से होलिका दहन स्थानों पर बिजली व्यवस्था करने में जुटा हुआ था। इस बार नगर में अधिक स्थानों पर होली दहन किया गया। इसके लिए नपा ने उन स्थानों पर मिट्टी व प्रकाश व्यवस्था की थी। होली दहन स्थानों पर अलसुबह से महिलाएं पूजन आदि के लिए पहुंचती हैं। जिससे उन्हें बिजली व्यवस्था से राहत मिली। वहीं शाम होते ही होली दहन वाले चौराहों को बिजली की साज सज्जा से सजाया गया था।