पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Nighttime Mercury Rose By 20 To 175 Degrees After 24 Hours And Light Drizzle

24 घंटे और हल्की बूंदाबांदी के आसार रात का पारा 20 बढ़कर 17.5 डिग्री रहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार हुई थी करीब 10 मिनिट हल्की बारिश

मंगलवार शाम के समय करीब 10 मिनिट हल्की बारिश होने के बाद बुधवार को मौसम साफ हो गया। हालांकि दिन में अचानक बादल छाने की स्थितियां बनीं, लेकिन बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी है, लेकिन तेज बारिश और ओले गिरने जैसी स्थिति नहीं है। बादलों के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 27.5 और न्यूनतम दो डिग्री बढ़कर 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि उत्तरी हवा से मौसम में ठंडक रही। मौसम विभाग का मानना है कि दिन और रात के तापमान में अभी मामूली गिरावट का दौर रहेगा। रंगपंचमी तक मौसम ठंडा रहेगा।

बार-बार बन रहा है पश्चिमी विक्षोभ : मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही तेज गर्मी का आगाज होने लगता है, लेकिन इस साल हर पांच से सात दिन में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल रहा है।

इसलिए आ रही गर्मी के बीच एकदम ठंड

मौसम विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर के अनुसार इस बार अफगानिस्तान तरफ से पश्चिमी विक्षोभ अंतराल से सक्रिय होकर आगे बढ़ रहा है। बर्फबारी के बीच हवा भी आगे बढ़ती है तो प्रदेश में तापमान में कमी आती है। वहीं गर्मी के बीच एकदम से ठंड आती है तो दोनों के मिलने से बारिश, ओले की स्थिति बनती है। हाई और लोअर प्रेशर जोन के कारण ऐसा होता है।

खबरें और भी हैं...