पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News No Drain On Both Sides Of Forelane Of 46 Crores Water Fillings Will Be Created In Many Places

46 करोड़ के फोरलेन पर दोनों तरफ नहीं बनी नाली, कई जगह बनेगी पानी भराव की स्थिति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

46 करोड़ की लागत से हाउसिंग बोर्ड से चौपाल सागर तक का फोरलेन तो बनकर तैयार हो गया है लेकिन इसके दोनों तरफ अभी भी पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। कई जगह एक तरफ ही नाली बनाई गई है जिससे बरसात के दिनों में पानी भराव की स्थिति बनेगी। अवधपुरी कालोनी की तरफ नाली का निर्माण नहीं होने पर लोगों ने आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि इस तरह एक तरफ नाली बना देने से पानी निकासी की समस्या होगी जिसे जिम्मेदार अभी समझने को तैयार नहीं हैं। पिछले दिनों इस समस्या को लेकर लोगों ने मंत्री को ज्ञापन भी दिया था।

8 किमी लंबे फोरलेन का काम करीब पूरा हो चुका है। कुछ काम चल रहे हैं जिनमें एप्रोच रोड और डिवाइडर पर पेटिंग का काम किया जा रहा है। इसी तरह कई जगह पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इस नाली निर्माण कार्य में सिस्टम से काम नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि कहीं पर तो एक तरफ नाली बना दी गई है जबकि दूसरी तरफ कुछ भी निर्माण नहीं किया गया। इससे गुस्साए लोगों का कहना है कि जब बरसात होगी तो दूसरी तरफ भी पानी भराव की स्थिति बनेगी। इस तरह अधूरा काम क्यों किया जा रहा है यह समझ से परे है।

जहां पर समस्या होगी वहां पर बनाई जाएगी नाली

-गोपाल राय, उपयंत्री पीडब्ल्यूडी

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

श्री गुजराती का कहना है कि बरसात के दिनों में पानी भराव की स्थिति बनती है लेकिन इसे कोई देखने को तैयार नहीं है। 2018 से हम इस समस्या को उठा रहे हैं लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात करें तो यह कहा जाता है कि जहां पर जरूरत थी वहां पर नाली का निर्माण कराया गया है। यानि बरसात के समय एक किमी में एक तरफ पानी भराव की स्थिति नहीं बनेगी, यह समझ से परे है। यही नहीं इस फोरलेन में कई जगह एक तरफ ही नाली का निर्माण किया गया है। उनका कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

लापरवाही की हद... दो साल से समस्या को उठा रहे हैं, लेकिन अब तक नहीं हुआ समाधान

इस तरह फोरलेन के एक तरफ तो नाली बना दी लेकिन दूसरी तरफ नहीं बनाई।

पिछले साल भरा था पानी

जब से फोरलेन बना है तब से अवधपुरी में पानी भरने लगा है। यहां के जीडी शर्मा और महेश का कहना है कि बरसात के दिनों में काफी समस्या हुई थी। इस कदर यहां पर पानी भर गया था कि घरों का सामान तक खराब हो गया था। इसके बाद भी प्रशासन समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। यह समस्या तभी से होने लगी जब से यह फोरलेन बना है। इसलिए इस समस्या का समाधान होना चाहिए।

लोगों ने दिया ज्ञापन, कहा- अवधपुरी कॉलाेनी की तरफ नहीं बनी नाली

पिछले दिनों लोगों ने प्रशासन और मंत्री को ज्ञापन देकर मांग उठाई थी कि इस फोरलेन में अवधपुरी तरफ अभी तक पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं किया गया। इनका कहना था कि हाउसिंग बोर्ड से भोपाल नाका तक करीब एक किमी लंबा फोरलेन है। इसमें खास बात यह है कि हाउसिंग बोर्ड रेलवे लाइन जहां से रोड शुरू होता है वहां से लेकर भोपाल नाका तक एक तरफ ही नाली का निर्माण किया गया है। यह नाली चाणक्यपुरी की तरफ तो बना दी है लेकिन अवधपुरी की तरफ से छोड़ दी है। जब भी बारिश होगी तो अवधपुरी की तरफ का पानी कहां से निकलेगा। यानि एक बार फिर पानी भराव की स्थिति बनेगी। स्थानीय पार्षद मनोज गुजराती का कहना है कि हमने कई बार इस समस्या को जिला प्रशासन से लेकर पीडब्ल्यूडी तक उठाया। यही नहीं मंत्री को भी ज्ञापन देकर समस्या के बारे में बताया लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो सका। हालत यह है कि अब तो काम पूरा होने को है।
खबरें और भी हैं...