पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ichawar News Mp News No Electricity Wires In Mini Stadium Made From 80 Lakh Rupees Still Dark

80 लाख रुपए से बने मिनी स्टेडियम में बिजली के तार नहीं होने से अभी अंधेरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेरी रोड पर बने मिनि स्टेडियम में रात होते ही अंधेरा छा जाता है। अंधेरे का लाभ उठाकर चोर कई बार यहां प्रवेश कर लोहे की जाली काट कर ले जा चुके हैं। यहां कोई रात का चौकीदार भी नहीं होने से स्टेडियम में लगी सामग्री को चोरों से बचाना मुश्किल हो रहा है।

नगर से 3 किमी दूर खेरी रोड पर 80 लाख रुपए की लागत से मिनि स्टेडियम का निर्माण किया गया है। स्टेडियम में बिजली की फिटिंग तो हो चुकी हैं, लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण पूरे स्टेडियम में अंधेरा रहता है। सीहोर में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मिनि स्टेडियम का लोकापर्ण किया था। आरईएस ने इसका निर्माण तो कर दिया, लेकिन इसमें बिजली का कनेक्शन नहीं है और स्टेडियम में फुटबाल, वॉलीबाल सहित अन्य खेलों के ग्रांउड नहीं बनाए गए है।

बिजली नहीं होने से रात में स्टेडियम चोरों के निशाने पर है। स्टेडियम की रेलिंग में लगे लोहे की चोरी करने के लिए रात में चोर कई बार यहां चोरी कर चुके हैं। रात में रेंलिग काटने की आवाज सुनकर पड़ोसी किसानों के शोर मचाने से यह चोर भागे। रात में चौकीदार की व्यवस्था भी नहीं होने से स्टेडियम में लगी रैलिंग व अन्य जरूरी सामान चोरी होने की खतरा है।

नहीं किया गया हैंडओवर

स्टेडियम को खेल विभाग को हैंडओवर किया जाना था, लेकिन शासन अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाया है। तीन माह से मिनि स्टेडियम को ग्राम पंचायत के हैंडओवर कर दिया गया है और इसमें ताले डले हुए है।

किस किस खेल की
मिलेगी सुविधा


मिनी स्टेडियम में फुटबाल, एथलेटिक्स, क्रिकेट, वालीबाल, कब्ड्डी, खो-खोके साथ ही टेबिल टेनिस, वेटलििटंग, केरम, शतरंज आदि खेलों की प्रेक्टिस खिलाड़ी कर सकते हैं।

विवाह सम्मेलन ही हुआ

मिनि स्टेडियम को ग्राम पंचायत के हैंडओवर करने से पिछले साल इसमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह समेलन कराया गया। जबकि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडिय़ों को खेलों के लिए सुविधा जनक खेल मैदान भी नहीं है। लाखों रुपए की लागत से बना स्टेडियम खिलाडिय़ों के काम नहीं आ रहा है।

स्टेडियम की रेलिंग में लगे लोहे की रात में चोर कई बार चोरी कर चुके हैं

नहीं है सुविधा

-अरशान अहमद, फुटबाल खिलाड़ी

नहीं है बिजली पोल

स्टेडियम तक बिजली के पोल की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। बिजली नहीं होने और खेल मैदान तैयार नहीं किए जाने से इतनी राशि खर्च करने के बाद भी खिलाडिय़ों को लाभ नहीं मिल रहा है।
-आशुतोष जोशी, फुटबाल कोच

अधिकारियों से करेंगे चर्चा

-प्रगति वर्मा, एसडीएम
खबरें और भी हैं...