पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धुंआ उड़ाते वाहनों पर लंबे समय नहीं हुई कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आष्टा| लंबे समय से ऑटो से लेकर बड़े वाहन नगर में केरोसीन से चलने के कारण प्रदूषण फैला रहे हैं। इससे वातावरण दूषित हो रहा है तो आमजन को भी दिक्कत हो रही है।

नगर में कई वर्षों से चार पहिया वाहनों को केरोसीन डाल कर चलाया जा रहा है। इससे वाहन जमकर धुआं उड़ाकर प्रदूषण फैला रहे हैं। इससे लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। केरोसीन से नगर में चलने वाले ऑटो, आष्टïा से जावर चलने वाली यात्री जीपें, ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली बसें, लोकल में चलने वाले ट्रक व मिनी बसें डीजल के बजाए केरोसीन से चल रही है। इससे निकलने वाला कच्चा धुंआ लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसी तरह से जर्जर वाहनों
से भी चलते समय जमकर धुंआ निकलता है।
खबरें और भी हैं...