- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Not A Single Public Representative Was Seen In The Movement Of Rangpanchami
रंगपंचमी के चल समाराेह में एक भी जनप्रतिनिधि नहीं दिखा
गंज के राधेश्याम मंदिर से निकला जुलूस ने 3 किमी की दूरी 3 घंटे में तय की
रंग पंचमी पर निकलने वाला चल समारोह पिछले दो सालों से अब सिमटता जा रहा है। परंपरा को बनाए रखने के लिए हिंदू उत्सव समिति ने शिव सेना के सहयोग से रंग पंचमी चल समारोह निकाला। चल समारोह सुबह 11 बजे शुरू हुआ और शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए करीब 3 घंटे में तीन किमी की दूरी तय करके कस्बा पहुंचा, जहां चल समारोह का समापन हुआ। हालांकि प्रदेश की राजनीति में चल रहे पॉलिटिकल ड्रामे के चलते जनप्रतिनिधि और नेता चल समारोह में नजर नहीं आए।
चल समारोह की शुरुआत राधेश्याम मंदिर से हुई जो पुराना बस स्टैंड, कोतवाली चौराहा, पान चौराहा, गांधी रोड, नमक चौराहा, बड़ा बाजार, अटल चौक, तहसील चौराहा, भोपाली फाटक से होते हुए कस्बा पहुंचा और निजामत पर इसका समापन हुआ। चल समारोह में शामिल हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों और आमजनों ने बैंड की धुन पर जमकर डांस किया। चल समारोह में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ब्रजमोहन सोनी, चल समारोह अध्यक्ष विजय यादव, सतीश राठौर, गब्बर यादव, आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।